दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे : शीला
हाल के दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ी अपराध की घटनाओं से चिंतित शीला ने सोमवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में दिल्ली पुलिस प्रमुख बी. के. गुप्ता, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह और अन्य गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, "हम बहुत चिंतित हैं और पुलिस भी उतनी ही चिंतित है। बैठक में हमने कुछ कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है ताकि महिलाएं दिल्ली में खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें गैर सरकारी संगठनों की भूमिका पर भी विचार किया गया।"
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया, "हम हिन्दी और अंग्रेजी में ऐसे पोस्टर चिपकाएंगे जिसमें यह संदेश रहेगा कि लोग महिलाओं को अपनी माता-बहनों जैसा सम्मान दें। ऐसे पोस्टरों को अखबारों में छपवाने के अलावा डीटीसी बसों में चिपकाया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications