थॉमस के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोई दम नहीं : चांडी
ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने थॉमस के पद पर बने रहने पर सवाल उठाया था। विपक्षी दल संसद में थॉमस के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं। थॉमस पर आरोप है कि वह 1992 में केरल के नागरिक आपूर्ति सचिव रहते हुए पाम ऑयल आयात घोटाले में संलिप्त थे। उस दौरान चांडी राज्य के वित्त मंत्री थे।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चांडी ने रविवार को संवाददतााओं से बातचीत में कहा, "इस बात में कोई दम नहीं है कि पाम ऑयल आयात में भ्रष्टाचार हुआ था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications