पाकिस्तानी आतंकियों ने की थी करकरे की हत्या : निरूपम
उन्होंेने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे की हत्या पाकिस्तानी आतंकियों ने की थी।
निरूपम ने एक टीवी चैनल से कहा, "ऐसे बयान से विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद और पाकिस्तान के विरुद्ध भारत का रुख कमजोर पड़ सकता है।"
सिंह ने शनिवार को कहा था कि 2008 में आतंकी हमले में शहीद होने से कुछ ही घंटे पहले करकरे ने उन्हें फोन पर बताया था कि चूंकि वह मालेगांव विस्फोट मामले की जांच कर रहे हैं, इसलिए उन्हें हिंदूवादी संगठनों से धमकी मिली है, क्योंकि इस मामले में कथित तौर पर कुछ हिंदूवादी समूह संलिप्त रहे हैं।
सिंह ने हालांकि रविवार को अपनी सफाई में कहा कि 26/11 के मुम्बई हमले में पाकिस्तानी तत्वों का हाथ होने में उन्हें कोई शक नहीं है। इस सम्बंध में उन्होंने कभी कोई सवाल नहीं उठाया।
शनिवार को सिंह का विवादास्पद बयान आने के बाद कांग्रेस ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications