बहराइच में बाघ ने ली व्यक्ति की जान
बहराइच, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले स्थित कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र में रविवार को एक बाघ ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया।
मृतक की पहचान दाता राम के रूप में हुई है। वह कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र के निकट करीकोट गांव का रहने वाला था।
कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र में वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड के प्रेक्षक तनवीर हसन ने संवाददाताओं को बताया कि दाताराम लकड़ी तोड़ने के लिए वन क्षेत्र के काफी अंदर चला गया था, जहां उस पर बाघ ने हमला कर दिया।
कतर्नियाघाट में बाघ द्वारा किसी व्यक्ति की मौत का इस साल यह सातवां मामला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications