प्रधानमंत्री को पार्टी का पूरा समर्थन : सोनिया
पार्टी सांसदों को सम्बोधित करते हुए गांधी ने दो बार प्रधानमंत्री का जिक्र किया। उन्होंने संसद का शीतकालीन सत्र नहीं चलने देने के लिए विपक्ष, मुख्यत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दोषी ठहराया।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार बेहतर कार्य कर रही है। वैश्विक आर्थिक संकट ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को पंगु बना दिया, लेकिन भारत इस दौर को आसानी से झेल गया। कुछ ही अंतराल के बाद हमारी अर्थव्यवस्था फिर से संभल गई और हमने वित्तवर्ष 2010-11 की पहली छमाही में जीडीपी में 8.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज कराई। फिर भी कुछ ताकतें कार्य में रोड़ा अटकाने का प्रयास कर रहे हैं।"
गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार से लोगों की ऊंची अपेक्षाएं हैं।
उन्होंने कहा, "हमें अपने वादे पूरे करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करना होगा। मैं सरकार की बुद्धिमत्तापूर्ण नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई देती हूं। उन्होंने राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए दृढ़ निष्ठा से कार्य किया है और तूफान में भी अडिग रहे हैं। पाटी्र उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में मजबूती से उनके साथ है।"
गांधी ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए कहा कि सरकार कुछ भी नहीं छिपा रही है और मामले की तह तक जाने के लिए वचनबद्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications