आम जन तक पहुंचे कार्यकर्ता : सोनिया
नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों में भारी वर्षा से प्रभावित हुए आम लोगों तक पहुंचना पार्टी के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को सम्बोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों में भारी वर्षा से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसे लोगों तक पहुंचें और उन्हें राहत पहुंचाएं।"
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार सहित देश के कुछ हिस्सों में किसानों को उनके अनाजों के लिए न्यूतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं को हस्तक्षेप करना चाहिए और किसानों को मदद करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications