नेपाली कांग्रेस ने की पूर्व युवराज पर कार्रवाई की मांग

काठमांडू, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेपाल के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने सोमवार को एक अभयारण्य में हुए उपद्रव और गोलीबारी की निंदा की तथा इसमें संलिप्तता के लिए विवादास्पद पूर्व युवराज पारस बीर बिक्रम शाह एवं पार्टी की एक वरिष्ठ मंत्री के रिश्तेदार के खिलाफ सरकार से कार्रवाई करने की अपील की।

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोईराला ने एक बयान में कहा कि उन्हें ताज्जुब हो रहा है कि प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल की कार्यवाहक सरकार पारस द्वारा हवा में गोली चलाए जाने की घटना के दो से अधिक दिन बीतने पर भी कोई पहल नहीं कर रही है।

कोईराला ने कहा कि दोषी को सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना फिर न हो।

इस घटना की राजनीतिक आलोचना तब शुरू हुई, जब 39 वर्षीय युवराज ने स्वीकार किया कि उन्होंने दक्षिणी नेपाल के चितवन जिले स्थित अभयारण्य में रुबेल चौधरी के साथ झड़प होने पर गोली चलाई थी। चौधरी नेपाली कांग्रेस नेता एवं उपप्रधानमंत्री सुजाता कोईराला के दामाद हैं। वह बांग्लादेशी नागरिक हैं और उनका विवाह सुजाता की पुत्री मेलिना से हुआ है।

ज्ञात हो कि सुशील कोईराला सुजाता के भाई हैं।

पारस ने स्वीकार किया है कि उन्होंने हवा में गोली चलाई लेकिन इसके लिए उन्होंने चौधरी और उनके भारतीय सहयोगी को जिम्मेदार ठहराया। पारस का कहना है कि उन्होंने हवा में गोली तब चलाई, जब दोनों ने उनका, उनके परिवार और देश का अपमान किया।

नेपाल के आधिकारिक मीडिया ने कहा कि पूर्व युवराज डिस्कोथेक में जाना पसंद करते हैं और तेज रफ्तार में कार चलाते हैं। घटना के समय वह नशे की हालत में थे।

नेपाली पुलिस ने कहा कि घटना की जांच के लिए सोमवार को चार सदस्यीय टीम को चितवन अभयारण में भेजा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+