स्वीडन का आत्मघाती हमलावर बेडफोर्ड विश्वविद्यालय का छात्र था
समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार पुलिस ने सोमवार को इराकी तैमूर अब्दुलवाहब अल-अब्दली के घर की तलाशी ली गई। बेडफोर्डशायर के ल्यूटन में अब्दुलवाहब अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था।
पड़ोसियों ने बताया कि 29 वर्षीय अब्दुलवाहब पिछले दो हफ्ते से दिखाई नहीं दे रहा था। वह पिछले आठ महीने से वहां रह रहा था। उसकी 28 वर्षीय पत्नी मोना अरब मूल की थी और उसे स्वीडन की नागरिकता प्राप्त थी। अब्दुलवाहब की दो बेटियां थी जिनकी उम्र चार और दो साल बताई जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार अब्दुलवाहब मुस्लिम बाहुल्य इलाके ल्यूटन में पिछले छह साल से अधिक समय से रह रहा था।
ब्रिटिश सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि अब्दुलवाहब बेडफोर्ड विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स थेरेपी विषय का वर्ष 2001 से 2004 तक छात्र रहा है।
गौरतलब है कि स्टॉकहोम में शनिवार को एक भीड़भाड़ वाले बाजार में अब्दुलवाहब ने खुद को उड़ा दिया था। इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ था, लेकिन दो लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications