अमेजन की 5 वेबसाइटें ठप
बीबीसी द्वारा सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कम्पनियों में से एक है। यूरोप के पांच देशों में रविवार को इसकी वेबसाइटों पर आधे घंटे तक कोई व्यवसाय नहीं हुआ।
क्रिसमस को लेकर अमेजन की वेबसाइट पर हालांकि जोरदार व्यापार हो रहा है, लेकिन ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रिया और इटली स्थित उसकी वेबसाइटें रविवार को आधे घंटे के लिए पूरी तरह ठप रहीं।
अमेजन की वेबसाइट का कामकाज देखने वाली कम्पनी नेटक्राफ्ट ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर के जरिए यह सूचना दी है। नेटक्राफ्ट के मुताबिक डॉट इट, डॉट डी, डॉट यूके, डॉट एफआर और डॉट एट पतों वाली वेबसाइटों पर रात के वक्त काम नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications