दिल्ली हादसे में मारे गए मजदूरों के आश्रितों को मिला मुआवजा
सिग्रीवाल ने यहां आयोजित अनुदान शिविर में मृतकों को श्रद्घांजलि अर्पित की तथा उसके बाद मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों के दुर्घटना अनुदान योजना के तहत बाहर कमाने गए मजदूरों के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर सरकार मजदूरों के आश्रितों को मदद करती है।
उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना से ऐसे 300 से अधिक मजदूरों के परिवारों को मदद दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में एक बहुमंजिली इमारत के ढहने के कारण हुए हादसे में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 15 मजदूरों की मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक मजदूरों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications