लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, 20 घायल
सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की हजरतगंज स्थित विधानसभा के बाहर पुलिस से झ्झड़प हुई।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस के लाठीचार्ज में छह-सात कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। वहीं पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि किसी प्रदशर्नकारी को गंभीर चोटें नहीं आईं।
हजरतगंज थाना प्रभारी के.एन. मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदर्शनकारी उग्र होकर सड़क जाम करके वाहनों को अपना निशाना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय के आस-पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जहां पर विरोध प्रदशर्न करने से पहले प्रदर्शनकारी एकत्र हुए थे।
उधर, भाजपा नेताओं ने धमकी दी है आने वाले दिनों वे अपने प्रदर्शन को और बड़ा रूप देंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय पाठक ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र और प्रदेश की मायावती सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करती रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications