ईरान : आंखों में तेजाब डालकर दी जाएगी सजा

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक मोजतबा नाम के एक व्यक्ति की पत्नी मोजदेह का टैक्सी चालक अलीरेजा से अवैध प्रेम सम्बंध था। इससे गुस्साए मोजतबा ने अलीरेजा के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था।

दोनों ही तेहरान से 60 मील दूर स्थित कोम शहर के निवासी हैं।

इस मामले में निचली अदालत ने अपने फैसले में हर्जाना देने के लिए कहा था लेकिन अलीरेजा मामले को ईरान के सर्वोच्च न्यायालय में ले गए।

कोम के सरकारी वकील मोस्तफा बारजेगर गांजी कहते हैं कि अलीरेजा ने 'किसास' का अधिकार इस्तेमाल किया है।

ईरान के इस्लामी कानून के मुताबिक आंख के बदले आंख, दांत के बदले दांत लेने की इजाजत है। इसी को 'किसास' कहते हैं।

गांजी ने कहा, "हमने फोरेंसिक विशेषज्ञों से दोषी के दृष्टिहीन होने की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए कहा है।"

गौरतलब है कि ईरान में पिछले साल फरवरी में एक विश्वविद्यालय के छात्र ने अपनी साथी छात्रा के विवाह प्रस्ताव ठुकराने के बाद उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। उस समय छात्र को उसकी दोनों आंखों से दृष्टिहीन बनाने की सजा दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+