प्रवासियों पर विवादास्पद बयान देकर पीछे हटे चिदम्बरम (लीड-1)

चिदम्बरम ने बढ़ते अपराध, खासतौर से महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "दिल्ली में अपराध में कमी आई है..फिर भी जो अपराध हो रहा है, वह इस कारण कि दिल्ली बड़ी संख्या में प्रवासियों को आकर्षित करती है।"

गृह मंत्री ने कहा, "यहां बड़ी संख्या में अनधिकृत कॉलोनियां हैं। इन अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले प्रवासियों का अपना एक तरह का आचरण है, जो किसी भी आधुनिक शहर में स्वीकार्य नहीं है। इसलिए यहां अपराध होते हैं।"

चिदम्बरम का यह बयान ऐसे समय में आया, जब शनिवार की शाम एक किशोरी के साथ कार में सामूहिक बलात्कार हुआ। एक माह के दौरान सामूहिक बलात्कार की यह चौथी घटना है। इससे दिल्लीवासी आहत हैं और राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

प्रवासियों पर चिदम्बरम के इस आरोप की उनकी कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दलों ने आलोचना की और इस मुद्दे पर उनसे 'स्पष्टीकरण' की मांग की।

कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने कहा, "चिदम्बरम को तथ्यों की जानकारी नहीं है।" संदीप, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं और पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी निवास करते हैं।

भाजपा के एस.एस.अहलूवालिया ने कहा कि गृह मंत्री का बयान गैरजिम्मेदाराना है। अहलूवालिया ने कहा, "चिदम्बरम का यह बयान गैरजिम्मेदाराना और निंदनीय है। कांग्रेस सरकार अपनी विफलता छुपाने की कोशिश कर रही है।"

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी गृह मंत्री की है और अपराध में बढ़ोतरी चिदम्बरम की विफलता का परिचायक है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी गृह मंत्री पर अपनी विफलता छुपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

मामले को तूल पकड़ता देख चिदम्बरम को कुछ घंटों के बाद ही स्पष्टीकरण देना पड़ा। अपने स्पष्टीकरण में उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश कर विवाद खड़ा किया गया।

चिदम्बरम ने कहा, "मुझसे दिल्ली में हाल में हुए बलात्कार और दिल्ली पुलिस की कथित नाकामी पर सवाल पूछा गया। मैंने इसका विस्तृत जवाब दिया। जवाब देने के क्रम में तथ्य के तौर पर मैंने विस्थापन का हवाला दिया। मैंने कहा कि प्रवासी अनधिकृत कालोनियों में रहते हैं और उनका आचरण स्वीकार्य नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मैं यह बता सकता हूं कि 'प्रवासी' शब्द का प्रयोग मैंने किसी राज्य, क्षेत्र या भाषा या जाति या धर्म के संदर्भ में नहीं किया। मैं जानता हूं कि जो भी काम के उद्देश्य से दिल्ली आता है, वह प्रवासी है। मैं खुद एक प्रवासी हूं।"

चिदम्बरम ने कहा, "जो भी हो, मेरा मानना है कि किसी विवाद को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका यही है अपने बयान को वापस लेना और मैं उसे वापस लेता हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+