रिलायंस कम्युनिकेशन ने 4 शहरों में 3जी सेवा पेश की (लीड-1)
कम्पनी ने कहा कि इस वित्त वर्ष की समाप्ति तक वह अपने 13 अन्य सर्किल में भी 3जी सेवा पेश कर देगी। इसके अलावा अन्य सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर वह अगले साल शेष नौ सर्किलों में भी 3जी सेवा पेश कर देगी।
कम्पनी के तार रहित सेवा प्रभाग के मुख्य कार्यकारी सईद सफावी ने कहा कि 3जी सेवा हमारे 'विजन 2015' के तहत पेश की गई है। इसके तहत 2015 तक पूरे देश को तार-रहित, किफायती, और सुविधाजनक नेटवर्क से जोड़ने का स्वप्न है।
उनके मुताबिक 3जी सेवा में मोबाइल और कम्प्यूटर दोनों पर तेज रफ्तार वाली विडियो कॉलिंग, मोबाइल टीवी, विडियो स्ट्रीमिंग आदि सुविधाएं देना संभव होगा।
कम्पनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा वाले कई प्लान भी पेश किए हैं। जिसके तहत उपभोक्ता हर उपयोग, हर सैकेंड या साप्ताहिक आधार वाली शुल्क योजना का चुनाव कर सकेंगे।
कम्पनी ने बयान में कहा कि पुराने उपभोक्ताओं के पास यदि 3जी सुविधा वाले स्मार्ट फोन होंगे, तो उन्हें खुद-ब-खुद 3जी सेवा का लाभ मिलने लगेगा।
जहां तक विडियो कॉलिंग की बात है, तो कम्पनी ने कहा कि इसके लिए उसे देश में यह सेवा शुरू करने के लिए अनुमति मिलने का इंतजार है।
कम्पनी के अध्यक्ष महेश प्रसाद ने कहा कि जैसे ही सरकार देश में विडिया कॉलिंग की सुविधा देगी, कम्पनी यह सुविधा शुरू कर देगी।
कम्पनी के पास जिन सर्किलों में 3जी सेवा देने का अधिकार है, वे हैं : दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर पूर्व, जम्मू एवं कश्मीर, उड़ीसा और असम।
कम्पनी के बयान के मुताबिक अपने 12.4 करोड़ उपभोक्ताओं के बल पर यह एक ही देश में सबसे अधिक उपभोक्ताओं वाली दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कम्पनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications