झारखण्ड के पूर्व मंत्री को मिली जमानत
राज्य सतर्कता ब्यूरो ने पिछले साल 30 नवम्बर को 1.70 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति रखने पर सिंह को गिरफ्तार किया था।
न्यायाधीश पूनम श्रीवास्तव ने 50,000 रुपये के दो मुचलकों पर सिंह को जमानत दे दी। अदालत ने पूर्व मंत्री को अपना पासपोर्ट जमा करने और आगे की सुनवाई के दौरान मौजूद रहने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ सिंह को गिरफ्तार किया गया था। भ्रष्टाचार के ही सिलसिले में दो अन्य मंत्रियों एनोस एक्का और हरिनारायण राय को भी वर्ष 2009 में गिरफ्तार किया गया था। सभी को अवैध संपत्ति रखने पर गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications