लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित (लीड-1)
सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई सांसदों ने जेपीसी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदस्यों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन सदस्य नारेबाजी करते हुए उनके आसन के करीब आ गए। हंगामे की स्थिति में सुधार न होते देख अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
दोपहर 12 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई सांसदों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सदन में कुछ जरूरी कामकाज निपटाए गए। कुछ ही मिनटों के कामकाज के बाद कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
उधर, राज्यसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने जेपीसी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए सभापति ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर कुछ जरूरी कामकाज निपटाए गए। इसके बाद उपाध्यक्ष के. रहमान खान ने कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications