दिल्ली में सुबह ठंड का असर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री नीचे था। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।"
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिन में तापमान बढ़ेगा और शाम को हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। अधिकतम आद्र्रता 94 फीसदी और न्यूनतम 41 फीसदी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications