लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई सांसदों ने जेपीसी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदस्यों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन सदस्य नारेबाजी करते हुए उनके आसन के करीब आ गए। हंगामे की स्थिति में सुधार न होते देख अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
उधर, राज्यसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने जेपीसी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए सभापति ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications