हॉलब्रुक की हालत नाजुक
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, "शनिवार की शल्य चिकित्सा के बाद हॉलब्रुक के परिसंचरण तंत्र में सुधार लाने के लिए जॉर्ज वाशिंगटन युनिवर्सिटी हॉस्पीटल में एक अतिरिक्त चिकित्सा प्रक्रिया अपनाई गई।" अस्पताल में उनके पास उनके परिवार के लोग, मित्र, सहकर्मी और कर्मचारी उपस्थित हैं।
बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हॉलब्रुक की पत्नी कैटी मार्टन से फोन बात की और हॉलब्रुक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी करजई से बात की।
बयान में कहा गया है, "हॉलब्रुक का परिवार उनके तमाम मित्रों, सहकर्मियों और दुनिया भर के नेताओं से मिल रही सहानुभूति और स्वास्थ्य की शुभकामनाओं से अभिभूत है।"
ज्ञात हो कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ एक बैठक के दौरान हॉलब्रुक (69) के सीने में दर्द होने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराए जाने के तत्काल बाद उनकी शल्य चिकित्सा की गई। शल्य चिकित्सा के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications