91 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स
मुम्बई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 91.39 अंक बढ़कर 19600.28 पर जबकि निफ्टी 25.30 अंकों की तेजी के साथ 5882.65 पर खुला।
वैसे यह तेजी ज्यादा देरों तक बरकरार नहीं रह सकी और सुबह करीब 9.20 बजे बम्मई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15.73 अंकों की बढ़त के साथ 19524.62 पर कारोबार कर रहा था। इसी समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 3.05 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 5860.40 पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications