भाजपा ने पूछा, अफजल की फांसी में देरी क्यों? (लीड-1)

संसद पर 13 दिसम्बर 2001 को हुए आतंकवादी हमले की नौवीं बरसी के अवसर पर आतंकी हमले में शहीद हुए नौ लोगों को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा, "देश उन लोगों के बारे में जानना चाहता है जो संसद पर हुए आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार थे। सरकार को उन्हें दंडित करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "जब उच्चतम न्यायालय ने संसद पर हुए आतंकी हमले में शामिल दोषी व्यक्ति को दंडित देने की घोषणा कर दी है, फिर इस मसले पर सरकार चुप क्यों है।"

सुषमा ने कहा, "हम उन लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जो इस हमले में शहीद हुए थे, लेकिन उन हमलों के दोषियों को अभी तक सजा नहीं मिली है।" उन्होंने कहा की शहीदों को असली श्रद्धांजलि अफजल गुरु की फांसी ही होगी।

उधर, कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा, "विपक्ष चाहता है कि सरकार उन लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करे, जिसकी हम हिफाजत करना चाहते हैं। देश का हर व्यक्ति चाहता है कि दोषियों को दंडित किया जाए।"

उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह महसूस करना चाहिए कि यह श्रद्धांजलि उन लोगों को दी जा रही है जिन्होंने हमारे देश को बचाया था। इसलिए उनकी श्रद्धांजलि के मौके पर ऐसा नहीं कहा जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि 13 दिसम्बर 2001 को हथियारबंद पांच आतंकवादियों ने संसद पर हमला कर दिया था, जिसमें नौ लोग शहीद हो गए थे।

शहीद हुए लोगों में दिल्ली पुलिस के पांच पुलिसकर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान तथा संसद के दो सुरक्षाकर्मी शामिल थे। हमले में घायल एक पत्रकार की भी बाद में मौत हो गई थी। हमले के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पांचों आतंकवादियों को मार गिराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+