हिमाचल में चल रही बर्फीली हवाएं
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला में रात के समय तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के तापमान से थोड़ा नीचे था।
लाहौल एवं स्पीति जिले के केयलांग और किन्नौर जिले के काल्पा में तापमान क्रमश: शून्य से 3.9 डिग्री तथा 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुल्लू जिले के भूंतर में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार तड़के बर्फबारी या बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications