महिला आयोग ने बलात्कारियों को कठोर सजा देने की मांग की
उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों को कठोर सजा नहीं दी जाएगाी, तब तक इसकी पुनरावृत्ति होती रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस मामले में वह दिल्ली पुलिस के आयुक्त बी. के. गुप्ता से मिलकर पता लगाएंगी कि उन्होंने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए हैं।
गौरतलब है कि हाल में हुई बलात्कार की कई घटनाओं ने दिल्ली को सन्न कर दिया है।
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी में शनिवार को चार लड़कों ने 18 वर्ष की एक लड़की को अगवा कर चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया।
उससे पहले दक्षिणी दिल्ली में एक 30 वर्षीया बीपीओ कर्मचारी को अगवा कर चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। एक अन्य घटना में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 22 वर्षीय महिला को अगवा कर छह लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के आयुक्त ने महिला और बाल विकास मंत्री के साथ मुलाकात कर उसे आश्वस्त किया कि महिलाओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे राजधानी में अलग से 300 पुलिस कंट्रोल रूम वैन (पीसीआर) की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा थानों में सुरक्षा से संबंधित कार्यशालाएं भी लगाई जाएंगी।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने सभी बीपीओ, कॉरपोरेट और मीडिया कम्पनियों को एक सूचना देकर महिलाओं को रात के शिफ्ट में उनके घर तक गाड़ियां भेजने और छोड़ने की व्यवस्था करने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications