महिलाओं को कराएं सुरक्षा का अहसास : सोनी
सोनी ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "यह एक बेहद गम्भीर मुद्दा है। महिलाओं की आवाज को सुना जाना और उन्हें सुरक्षा का एहसास कराना बहुत जरूरी है।"
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में शनिवार रात खुद पर की जाने भद्दी टिप्पणियों का विरोध करने वाली एक 18 साल की लड़की का चार लड़कों ने अपहरण कर चलते हुए वाहन में उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़कों में एक नाबालिग था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोनी ने कहा कि पुलिस ने 90 मिनट के अंदर ही आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन दुष्कर्म की शिकार लड़की के लिए ये 90 मिनट भी बहुत ज्यादा हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दक्षिण दिल्ली में एक बीपीओकर्मी के अपहरण और चार लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी जबकि पिछले सप्ताह पूर्वोत्तर दिल्ली में एक 22 वर्षीय लड़की का छह पुरुषों ने अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications