काजीरंगा में मुठभेड़ में 2 शिकारी ढेर, गैंडा मृत मिला (लीड-1)
एक वन अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के चार से छह शिकारियों का एक समूह उद्यान में दाखिल हुआ और अगोरतोली रेंज के समीप एक मादा गैंडे को मार दिया। शिकारियों ने गैंडे की सींग काट ली थी।
अधिकारी ने बताया, "गोली की आवाज सुनकर वन सुरक्षाकर्मियों के एक दल ने शिकारियों का पीछा किया और जल्द ही दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।"
करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में दो शिकारी मारे गए जबकि अन्य भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया, "शिकारी समूह के अन्य सदस्यों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।"
अधिकारी ने बताया कि मारे गए शिकारियों के पास से एक राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक, जंगली जूते, खाना और रेनकोट बरामद किया गया है।
गौरतलब है कि इस साल वन सुरक्षाकर्मियों को मिली यह दूसरी बड़ी सफलता है। मई में चार शिकारी मारे गए थे और सात गिरफ्तार किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications