उप्र में कलेक्ट्रेट परिसर में शव मिला
पुलिस के मुताबिक कोतवाली शहर इलाके स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर कोने में चारदीवारी के पास मिला शव पुरुष का है और उसकी उम्र चालीस साल के करीब है।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय होते हैं।
कोतवाली प्रभारी कृष्ण मोहन ने संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की कहीं और हत्या करके उसके शव को बाद में कलेक्ट्रेट परिसर में लाकर फेंका गया है।
उन्होंने कहा कि शव का सिर और चेहरा बुरी तरह से किसी पत्थर से कुचला हुआ है। ऐसा लग रहा है कि हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए ऐसा किया है। पुलिस को शव की शिनाख्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications