मप्र में अपहरण के मामले में 3 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक ग्वालियर में प्रशिक्षण केंद्र चलाने और मार्केटिंग मैनेजरों की भर्ती कराने के काम में घाटा होने पर रोहित और पदम ने श्रीलाल धाकड़ के साथ मिलकर कोक सिंह के अपहरण की योजना बनाई। कोक सिंह को अपहरण के लिए चुनने की वजह यह थी कि श्रीलाल उनके यहां चालक के तौर पर काम कर चुका था। उन्होंने कोक सिंह के परिवार से आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
पुलिस ने बताया कि अपहरण के बाद कोक सिंह को एक बदमाश दारा सिंह को सौंप दिया गया था। बाद में कोक सिंह को मुक्त करा लिया गया था। उन्हें मुक्त कराने के लिए दारा सिंह को आठ लाख रुपये दिए गए थे।
नगर पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने सोमवार को बताया कि जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हो गई थी कि कोक सिंह के अपहरण में रोहित, पदम और श्रीलाल शामिल थे। इसी आधार पर कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से कट्टा व मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
मौर्य के मुताबिक आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने अपने ऊपर बढ़े कर्ज को चुकाने के लिए कोक सिंह का अपहरण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications