काजीरंगा में मुठभेड़, 2 शिकारी मारे गए
एक वन अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के चार से छह शिकारियों का एक समूह उद्यान में दाखिल हुआ और अगोरतोली रेंज के समीप गैंडों के बाहर निकलने का इंताजर कर रहा था।
अधिकारी ने बताया, "वन सुरक्षाकर्मियों के एक दल ने शिकारियों का पीछा किया और जल्द ही दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।"
करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में दो शिकारी मारे गए। उन्होंने बताया, "शिकारी समूह के अन्य सदस्यों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।"
अधिकारी ने बताया कि मारे गए शिकारियों के पास एक राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक, जंगली बूट्स, खाना और रेनकोट बरामद किया गया है।
गौरतलब है कि इस साल वन सुरक्षाकर्मियों को मिली यह दूसरी बड़ी सफलता है। मई में चार शिकारी मारे गए थे और सात गिरफ्तार किए गए थे।
असम के वनमंत्री रकीबुल हुसैन ने आईएएनएस को बताया, "हम खुश हैं कि वन सुरक्षाकर्मी उद्यान में सक्रिय शिकारियों से निपट रहे हैं। शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उद्यान के किनारे रहने वाले ग्रामीणों के मदद की अनदेखी नहीं की जा सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications