मेदवेदेव ने एल्टन जॉन को सराहा

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार मास्को में रविवार रात आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मेदवेदेव ने लोकप्रिय वेबसाइट 'ट्विटर' पर लिखा है, "एल्टन गंभीरता के साथ अपना काम करते हैं। लगभग तीन घंटे चले कार्यक्रम में उन्होंने अपनी गायकी से समा बांधे रखा।"

एल्टन ने शुरू में रूसी राष्ट्रपति को मास्को संगीत कार्यक्रम की बजाय 13 दिसम्बर को सेंट पीर्ट्सबर्ग के कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, लेकिन मेदवेदेव ने दूसरे दिन का इंतजार करने से अच्छा मास्को संगीत समारोह में शामिल होने का फैसला बेहतर समझा।

ब्रिटिश गायक ने राष्ट्रपति को भेजे निमंत्रण में लिखा था, "आप रॉक संगीत के सच्चे प्रशंसक हैं, जो दुनियाभर के लोगों को धार्मिक,नस्लीय और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर जोड़ता है। अगर आमंत्रण स्वीकार करते हैं तो, मैं आपका बेहद आभारी रहूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+