झारखण्ड पंचायत चुनाव में हिंसा की मामूली घटनाएं
पुलिस ने बताया कि कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। 20 जिलों के 61 ब्लॉक में 990 पंचायतों में मतदान हो रहे हैं। इस दौरान 32 लाख से ज्यादा मतदाता 40,471 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में परानगिर गांव के समीप एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े मतदाताओं पर नक्सलियों ने कुछ चक्र गोलियां चलाई। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई कर नक्सलियों को भागने पर मजबूर कर दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
एक दूसरी घटना में गिरीडीह जिले में पुलिस ने एक उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया और उसके बैग से एक बम बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गोकुल प्रसाद अपने पास दो बम रखा था। जिले के राजधनवाड़ ब्लॉक के समीप एक बम उस वक्त विस्फोट कर गया जब उसकी मोटरसाइकिल एक दूसरे दो पहिया वाहन से टकरा गई। राज्य में पंचायत चुनाव 27 नवम्बर से शुरू हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications