संसद हमले की 9वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि (लीड-1)
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने आतंकी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मंत्रियों तथा अन्य सांसदों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गणमान्य व्यक्तियों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए नौ सुरक्षाकर्मियों को याद किया।
आडवाणी ने संवाददाताओं से कहा, "सुरक्षाकर्मियों ने संसद पर आतंकी हमले की साजिश को उस समय नाकाम कर दिया था जब कई मंत्री और नेता सदन में उपस्थित थे। यदि आतंकवादी अपने मंसूबों में सफल हो जाते तो यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी त्रासदी होती।"
आतंकी हमले की नौवीं बरसी के मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications