करुणाकरन की हालत नाजुक : चिकित्सक
एक चिकित्सक ने बताया कि करुणाकरन को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, उनमें खून की कमी है, उनके गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
करुणाकरन को बुखार की शिकायत के बाद 10 दिसम्बर को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर उन्हें जीवन रक्षण प्रणाली पर रखे जाने के लिए विचार कर रहे हैं।
इस साल करुणाकरन दो बार अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं जबकि पिछले साल नवंबर में वह एक सप्ताह तक अस्पताल में रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications