स्वीडिश आतंकी हमले के सम्बंध में लंदन में तलाशी
स्कॉटलैंड यार्ड के अनुसार तलाशी रविवार को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार रात लगभग 11 बजे हुई। तलाशी के दौरान न तो कोई गिरफ्तारी हुई और न ही कोई खतरनाक सामग्री ही पाई गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्वीडन की राजधानी, स्टॉकहोम में शनिवार शाम एक व्यस्त बाजार में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो व्यक्ति घायल हो गए थे। समझा जाता है कि मरने वाला व्यक्ति हमलावर था।
आरम्भ में ड्रोटिंगटन और ओलोफ पाम्स गेटा मार्गो को जोड़ने वाले चौराहे पर एक कार में विस्फोट हुआ था। उसके बाद दूसरा विस्फोट ब्रीगरगैटन मार्ग के पास हुआ, जहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
ब्रिटिश और स्वीडिश मीडिया ने खबर प्रकाशित की है कि संदिग्ध हमलावर इराक में पैदा हुआ स्वीडिश नागरिक था, जिसकी उम्र 28 या 29 वर्ष थी। उसने इंग्लैंड में युनिवर्सिटी ऑफ बेडफोर्डशायर में पढ़ाई की थी।
लेकिन ब्रिटिश अधिकारियों ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है।
बीबीसी ने गृह विभाग के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा है, "हम स्वीडिश अधिकारियों के सम्पर्क में हैं। उनकी जांच पर फिलहाल इस समय कोई टिप्पणी करना अनुचित होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications