पश्चिम बंगाल में विषाक्त भोजन से 200 बीमार
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शुक्रवार को संदेशखली के ब्लॉक नम्बर दो में दरीकजंगल बनमाली विद्याभवन हाईस्कूल में वार्षिक खेल स्पर्धा सम्पन्न होने के बाद लोगों को तली हुए चावल और चने परोसे गए थे।
बशीरहाट के उपमंडलीय चिकित्साधिकारी आसित पाण्डे ने बताया, "शनिवार से अधिकतर छात्र और उनके अभिभावक यहां तक कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी बीमार हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल व एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। हमें विषाक्त भोजन का संदेह।"
उन्होंने कहा, "हमें पता चला है कि चने को मंगलवार से भिगोकर रखा गया था। बारिश के कारण गुरुवार को खेल स्पर्धा को स्थगित कर दिया गया था, जो शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसकी वजह से चना खराब हो गया होगा।"
पाण्डे ने बताया कि बीमार लोगों में उल्टी, बुखार और पेट में दर्द जैसे लक्षण दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "इलाके का जायजा लेने के लिए एक चिकित्सकीय दल रवाना हो गया है। बीमार लोगों के इलाज के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications