भारत में मलेशिया में विशेष दूत बने वेलु
प्रधानमंत्री नजीब तुन रजाक ने वेलु के नाम की घोषणा की। वेलु की नियुक्ति मंत्री स्तरीय है और वह एक जनवरी से अपना कार्यभार संभाल लेंगे।
नजीब ने रविवार शाम वेलु पर आधारित जीवनी प्रस्तुत करते हुए विशेष दूत के लिए उनके नाम की घोषणा की। उन्होंने मलेशिया के भारतीय समुदाय के 21 लाख लोगों के लिए वेलु द्वारा किए गए कार्यो के लिए उनकी प्रशंसा की।
चौहत्तर वर्षीय वेलु 31 साल तक मलेशियन इंडियन कांग्रेस (एमआईसी) के अध्यक्ष रहे हैं।
एमआईसी सत्तारूढ़ गठबंधन बारिसान नेशिओनल का हिस्सा है। मलेशिया के 1957 में स्वतंत्र होने के बाद से सभी सरकारों में इसके मंत्री रहे हैं।
वेलु 2008 में संसदीय चुनाव हारने से पहले तक मंत्री रहे हैं। वेलु की प्रशंसा करते हुए नजीब ने कहा कि वह देश के इतिहास के सबसे चमकते राजनेताओं में से एक रहे हैं और उनके जैसे किसी और व्यक्ति को खोजना मुश्किल होगा।
भारतीय मूल के मलेशियाई लेखक बर्निस नारायणन ने वेलु पर आधारित जीवनी 'ए लाइफ. ए लीजेंड. ए लीगेसी' लिखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications