मंत्रियों के रिश्तेदारों को मिल रहा है अनुचित लाभ : माकपा
उत्तरी 24 परगना जिले में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए माकपा की राज्य इकाई के सचिव बिमान बोस ने कहा, "केंद्र सरकार में यदि आप भ्रष्टाचार देखेंगे तो आप सकते में पड़ जाएंगे। मंत्रियों के रिश्तेदारों को फायदा मिल रहा है। कारगिल के शहीदों के लिए बने फ्लैटों को रसूखदारों ने हड़प लिया।"
2जी स्पेक्ट्रम और राष्ट्रमंडल खेलों में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने के लिए बोस ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व रेल मंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।
उन्होंने ममता का नाम लिए बगैर कहा, "कोई खुद को ईमानदार और सत्यवान होने का दावा कर रहा है लेकिन न तो वह खुद और न ही उसकी पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कुछ बोल रही है। ऐसा क्यों है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications