'राडिया टैप की जांच अब तक पूरी नहीं'
आयकर विभाग की जांच इकाई के अतिरिक्त निदेशक सुशील कुमार ने दायर हलफनामे में कहा कि चूंकि राडिया की बातचीत से सम्बंधित मामलों की जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है, इसलिए सम्बंधित टेपों को नष्ट करने का सवाल ही नहीं उठता है।
ज्ञात हो कि विदेशी खुफिया संगठनों से राडिया के कथित सम्बंधों और नौ वर्षो के दौरान 300 करोड़ रुपये जमा करने सम्बंधी शिकायतों के बाद यह जांच चल रही है।
हलफनामे में कहा गया है कि राडिया और उसके सहयोगियों के फोन पहली बार 60 दिनों तक टैप किए गए, जो कि 20 अगस्त, 2008 तक थे। इसके बाद इसकी अवधि और 60 दिनों के लिए बढ़ाकर 19 अक्टूबर 2009 तक की गई और फिर अगले 60 दिनों के लिए 11 मई तक के लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications