राजनीतिक हित के लिए आतंकवाद स्वीकार्य नहीं : जर्मनी
बर्लिन, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए जर्मनी ने शनिवार को कहा कि वह इस्लामाबाद से कहेगा कि राजनीतिक मसलों के समाधान के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल एक साधन के रूप में करना 'अस्वीकार्य' है।
जर्मनी के दौरे पर आए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान चांसलर एंजेला मार्केल ने कहा, "हम पाकिस्तान से बात करेंगे कि राजनीतिक मुद्दों के समाधान के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल एक साधन के रूप में नहीं किया जा सकता। आतंकवाद अस्वीकार्य है।"
उन्होंने कहा कि जर्मनी को पता है कि भारत आतंकवादी हमलों से पीड़ित है। चांसलर ने वर्ष 2008 में मुम्बई हमलों के लिए पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को दोषी ठहराया।
जर्मनी का आतंकवाद के खिलाफ यह टिप्पणी यूरोपीय संघ के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें संघ ने इस्लामाबाद से मुम्बई हमलों के साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications