मार्केल ने जयराम के प्रयासों को सराहा
बर्लिन, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने शनिवार को यहां कानकुन जलवायु सम्मेलन में 'महत्वपूर्ण योगदान' के लिए भारत के पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश की प्रशंसा की।
जर्मनी की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मार्केल पत्रकारों से बात कर रही थीं। इस मौके पर उन्होंने कानकुन सम्मेलन से निकले परिणामों का स्वागत किया, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए और कदम उठाए जाने की जरूरत है।
मार्केल ने कहा, "इस सम्मेलन में भारतीय पर्यावरण मंत्री रमेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।"
उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी जलवायु के खतरों को कम करने के अपने सहयोग को और बढ़ाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications