जातीय टिप्पणी करने पर हिमाचल भाजपा अध्यक्ष नामजद
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुलार ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "भाजपा के एक अन्य नेता राम सिंह की शिकायत पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम एवं धरमवीर धामी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति संत्रास निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।"
उन्होंने बताया कि राम सिंह ने शिकायत दी है कि आगामी पंचायत चुनाव के लिए पार्टी टिकटों पर निर्णय लेने के लिए शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में दोनों नेताओं ने उन पर जाति सूचक टिप्पणी की।
उल्लेखनीय है कि राम सिंह भाजपा की कुल्लू जिला इकाई के अध्यक्ष हैं, जबकि दो बार विधायक बने खिमी राम इस वर्ष फरवरी में निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications