लखनऊ में बुजुर्ग दंपति ने फांसी लगाई
पुलिस ने बताया कि गुदम्बा क्षेत्र में आर.एस. यादव (62) और उनकी पत्नी तुलसी देवी (60) ने अपने घर में फांसी लगा ली।
पुलिस के मुताबिक यादव के बड़े पुत्र अरुण यादव ने अपने बयान में बताया है कि पिता ने फोन पर बताया कि उनकी माता ने आत्महत्या कर ली है।
अरुण ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो देखा कि दोनों ने घर के आंगन में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली है।
लखनऊ पुलिस के प्रवक्ता आनंद श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications