अगले साल भारत के दौरे पर आएंगी मोर्कल
बर्लिन, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मोर्कल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए वह अगले साल भारत के दौरे पर आएंगी।
मनमोहन सिंह के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मोर्कल ने कहा, "मैं अगले साल भारत का दौरा करूंगी।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आमंत्रिक किया है और वह 2011 में भारत-जर्मनी के कूटनीतिक सम्बंधों की 60 वर्षगांठ के मौके पर भारत जाएंगी।
इस मौके पर मनमोहन सिंह ने कहा कि जर्मनी, भारत में सितम्बर 2011 में जबकि भारत, जर्मनी में 2012-13 में कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
उन्होंने कहा, "मैंने चांसलर मोर्कल को भारत आने का निमंत्रण दिया है और मैं दिल्ली में उनकी मेजबानी करने का इंतजार कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications