नक्सली पोस्टरों से पटा दक्षिणी कोलकाता
पुलिस के एक अधिकारी ने यहां कहा, "पोस्टर मुख्यत: भवानीपुर और मैदान इलाके में पाए गए।"
उन्होंने बताया कि भवानीपुर स्थित जतिन दास पार्क मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर चिपके नक्सलियों के एक पोस्टर में हाल ही में गिरफ्तार हुए राज्य सचिव सुदीप चोंगदार उर्फ कंचन तथा अन्य नेताओं को रिहा करने की मांग की गई है।
दो पोस्टर ललित कला अकादमी के भवन और नंदन सांस्कृतिक परिसर के मुख्यद्वार पर चिपके पाए गए।
पोस्टरों में लोगों से अपील की गई है कि वे राष्ट्रमंडल खेल आयोजन में घपले और 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications