दिग्विजय ने साधा आडवाणी पर निशाना, भाजपा ने कहा-माफी मांगें
सिंह ने कहा, "मैं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह से पूछना चाहता हूं कि वे मालेगांव विस्फोट के बाद साध्वी प्रज्ञा की गिरफ्तारी के बाद प्रधानमंत्री से क्यों मिलने गए थे? राजनाथ जी जेल में प्रज्ञा से मिलने क्यों गए थे? भाजपा के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है।"
सिंह ने कहा कि 26/11 के मुम्बई हमले में पाकिस्तानी तत्वों का हाथ होने में उन्हें कोई शक नहीं है। इस सम्बंध में उन्होंने कभी कोई सवाल नहीं उठाया।
उन्होंने कहा, "मैंने यह कभी नहीं कहा कि करकरे की हत्या हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने की। लेकिन यह सच है और दावे के साथ कह रहा हूं कि करकरे को कुछ दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं से धमकी मिली थी।"
उधर, भाजपा ने सिंह की टिप्पणी पर कांग्रेस को माफी मांगने को कहा। पार्टी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा, "कांग्रेस खुद सोचे कि वह अपने महासचिव की टिप्पणी से किनारा कैसे कर सकती है। कांग्रेस पहले तो उनसे इस तरह का बयान देने को कहती है और बाद में पल्ला झाड़ लेती है।"
उन्होंने कहा, "हम मांग करते हैं कि कांग्रेस देश से माफी मांगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications