संसद हमले के शहीदों को सोमवार को श्रद्धांजलि
लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों के अधिकारी और कर्मचारी भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
ज्ञात हो कि हथियारों से लैस पांच पाकिस्तानी आतंकवादियों ने संसद पर हमला कर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में नौ लोगों की जान चली गई थी। मुठभेड़ के बाद हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने पांचों आतंकवादियों को मार गिराया।
इस घटना के एक साल बाद अफजल गुरु सहित चार आतंकवादियों को पकड़ा गया था। बाद में अफजल गुरु को इस मामले में दोषी पाया गया और उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। उसकी फांसी पर क्षमा याचना का मामला फिलहाल राष्ट्रपति के विचाराधीन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications