नगर निगम के अधिकारियों पर मामला दर्ज
पर्यावरणविदों द्वारा शनिवार को वन विभाग में मामला दर्ज कराया गया। आरोप के मुताबिक दोनों ने आठ दिसम्बर को सम्पन्न हुए उत्तर प्रदेश सरकार के उर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के भतीजे विवेक उपाध्याय के विवाह समारोह के दौरान 150 संरक्षित पेड़ों को काट डाला।
एक अधिकारी ने बताया, " जांच अधिकारी एक हफ्ते की जांच के बाद रिपोर्ट देंगे।"
पर्यावरणविद विजय पाल सिंह बघेल ने कहा, "हमने दिल्ली की पर्यावरण अदालत में मामला दर्ज कराने के साथ ही सभी सबूतों को भी प्रस्तुत किया है। उर्जा मंत्री ने अपने पद व गरिमा का गलत इस्तेमाल किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications