छत्तीसगढ़ में 3 कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय स्थित अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि टी.एस. सिंहदेव, प्रेमसाई सिंह और रामदेव राम को 250 समर्थकों के साथ अम्बिकापुर शहर में उस समय गिरफ्तार किया गया जब उन्होंने मुख्यमंत्री रमन सिंह के गुजरने वाले मार्ग पर प्रदर्शन रोकने से इंकार कर दिया।
कांग्रेस विधायकों ने मार्ग पर मानव श्रंखला बना रखी थी। उनका आरोप है कि राज्य में अपहरण और मासूमों की हत्या का सिलसिला जारी है। पुलिस दोषियों को पकड़ने में विफल रही है।
ज्ञात हो कि अम्बिकापुर के एक मासूम बच्चे का अपहरण हो गया था। पिछले महीने उसका सिरकटा शव बरामद हुआ।
राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों की संख्या 39 है। राज्य में कथित तौर पर बिगड़ी कानून एवं व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसी विधायकों ने शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में भी हंगामा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications