गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में व्यवसायी दंपति की मौत
पुलिस ने बताया कि व्यवसायी मनोज गर्ग (45) अपनी पत्नी गीता (40) और पुत्र अमन के साथ शादी के बाद आयोजित एक प्रीति भोज से वापस अपनी कार से घर लौट रहे थे। डासना में उनकी कार एक पुल से जा टकराई।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद तीनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने व्यवसायी दंपति को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी उनका पुत्र जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications