वाराणसी विस्फोट : पुलिस अभी भी खाली हाथ
विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए सबसे पहले फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम आगरा से उसी रात वाराणसी पहुंच गई थी। बाद में गुजरात फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों की मदद ली गई। रविवार को लखनऊ से फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम वाराणसी पहुंची। विस्फोट में किस सामग्री का प्रयोग किया गया यह अभी तक पहेली बना हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक विस्फोट में किसी नए रसायनिकों का प्रयोग किया गया है, जिसके बारे में पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही है।
घटना की जांच कर रही उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीम ने दो तीन लोगों से पूछताछ जरूर की, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
वाराणसी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच चल रही है। बहुत जल्द ही विस्फोट का खुलासा होगा।
उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को वाराणसी के शीतला घाट पर गंगाआरती के दौरान हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications