दिग्विजय पर चौतरफा हमला
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को जहां उन पर दया आ रही है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें मानसिक इलाज कराने की सलाह दी है।
उमा भारती ने कहा, "मैंने जब दिग्विजय सिंह का बयान पढ़ा तो विश्वास ही नहीं हुआ कि वह इस स्तर तक जा सकते हैं। मुझे तो दिग्विजय की हालत पर दया आ रही है। उनकी अपनी पार्टी में तो छीछालेदर हो ही रही है, करकरे की पत्नी ने भी उनकी आलोचना की है।"
उन्होंने कहा कि दिग्विजय ने मध्य प्रदेश में चुनाव हारने के बाद संन्यास लेने की घोषणा की थी, जिस पर उन्हें अमल करना चाहिए था। अगर वह संन्यास लेकर हिमालय चले गए होते तो उनकी यह हालत न होती।
वहीं शिवराज सिंह ने कहा, "मैं तो दिग्विजय के बयानों को टिप्पणी करने के लायक ही नहीं समझता। शहीद पर उन्होंने जो टिप्पणी की है, वह निंदनीय है। शायद दिग्विजय का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उन्हें इलाज की जरूरत है।"
भोपाल दौरे पर आए कानून मंत्री वीरप्पा मोइली से जब दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications